यह साइट आपको एक विशेष जानकारी से अवगत करा रही है कि आखिर 15 अगस्त को ही क्यों मनाते है आज़ादी का जश्न ?
स्वतंत्रता शब्द से ही मालूम पड़ जाता है की स्वतंत्रता का मतलब अपने आप में पूरी तरह स्वतंत्रता होना हैं 15 अगस्त के दिन ही हमे ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता मिली थी l इस विशेष दिन को इसलिए याद किया जाता हैं क्योकि स्वतंत्रता पाने के लिए भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने आप को देश के लिए कुर्बान कर दिया था, तथा स्वतंत्रता सेनानियों ने ही भारत को आजाद करने में बहुत बड़ी भूमिका अदा की थी, आज हम उन्ही के बलिदानों की वजह से आज हम स्वतंत्र रूप से अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं l
करीब 200 साल तक भारत देश में अंग्रेजो ने राज किया था l अंग्रेजों द्वारा लोगों पर गुलामो से बुरा बर्ताब किया जा रहा था, हर व्यक्ति उनका गुलाम बनकर जी रहा था अंग्रेजों द्वारा काफी अत्याचार हुए तथा इन अत्याचारों को बढ़ता हुआ देख देश के अंदर आग सी भड़क उठी l उसके बाद से ही विद्रोह की भावना देश के अंदर पैदा हो गयी l इस विद्रोह में कुछ महान लोग भी शहीद हुए, तब जाकर भारत देश को आजादी मिली l
महान स्वतंत्रता सेनानियों पर हमे गर्व इस प्रकार होना चाहिए :
इस दिन उन महान लोगों को याद करते है जिनके कठिन संघर्षो की वजह से आज हम अपना जीवन भलि प्रकार से व्यतीत कर पा रहे है l हमे गर्व होना चाहिए उन स्वतंत्रता सेनानियों पर जिनकी वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं कुछ महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम इस प्रकार हैं बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपतराय, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस , चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह आदि इन स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा ही आज हम पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो पाए हैं l भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी 15 अगस्त को लाल किला पर तिरंगा फहराया था, और जब से लेकर आज तक इस दिन लाला किला पर तिरंगा फहराया जा रहा है l आजादी की बाद भारत देश पूरी दुनिया में सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश हैं l आजादी के इतने वर्षो बाद भी आज हमारा देश विकास की सही राह पर हैं तथा इस दिन भारत देश में स्वतंत्र होने की खुसी में 22 तोपों की सलामी भी दी जाती हैं तथा इस दिन ही भारत के हर स्कूलों में तिरंगा भी फहराया जाता है व छोटे छोटे बच्चों द्वारा स्कूलों में रगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता हैं
15 अगस्त 1947 के बाद से ही भारत में निरन्तर बदलाव देखने को मिले हैं और आज भारत देश एक बहुत बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है, व साथ ही हर किसी देश के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में सक्षम है l आज के समय में भारत देश एक ऐसी महाशक्ति के रूप में गिना जाता हैं जिससे कोई भी देश आयात-निर्यात करने के लिए तैयार रहता हैं जिससे की भारत की अर्थव्यस्था पर निरंतर प्रभाव देखने को मिलता रहा है l
भारत ही हमारी मात्रभूमि हैं और हम आज़ाद देश के आज़ाद नागरिक हैं और देश के प्रति हमारी यह जिम्मेदारी बनती हैं की हम अपने देश को विकास की राह पर आगे बढ़ाएं तथा दुनिया का सबसे अच्छा देश बनाएं
आशा करते हैं कि हमारा देश विकास के छेत्र में निरंतर प्रगति की तरफ आगे बढ़ता रहें जिससे कि विकास के छेत्र में किसी भी प्रकार की बाधाओं को आसानी से पार कर सके ताकि पूरी दुनिया को भारत देश पर गर्व हों l स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
मह्त्वपूर्ण जानकारी अवश्य पढ़ें :
-
15 August 1947 की आधी रात 12 बजे ही हमारा देश क्यों आजाद हुआ?
-
रक्षा बंधन का इतिहास इन हिंदी और इंग्लिश